Khatu Shyam Bhakti (खाटू श्याम भक्ति भजन )

 Khatu Shyam Bhakti Bhagan 

(खाटू श्याम भक्ति भजन )




खाटू श्याम भक्ति भजन रानू सेन सवाई माधोपुर लाइव कांकरोली से भजन संध्या 

दोहा – हाथ जोड़ विनती करूँ,
सुणजो चित्त लगाए,
दास आ गयो शरण में,
रखियो मेरी लाज।

आज तेरे भक्तों पे दया,
सरकार हो जाए,
लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा,
बेड़ा पार हो जाए ॥

काम करती है ऐसा,
जो कोई कर ना पाए,
बिना झाड़े के किस्मत,
कभी भी संवर ना पाए,
आज तेरे दरबार,
मेरा उद्धार हो जाए,
लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा,
बेड़ा पार हो जाए ॥

मोरछड़ी आगे आगे,
ज़माना पीछे पीछे,
देख कर हो जाती है,
ये गर्दन नीचे नीचे,
इक झाड़े से हर सपना,
साकार हो जाए,
लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा,
बेड़ा पार हो जाए ॥

ये झाड़ा मोरछड़ी का,
लगा अपने हाथों से,
करा दे पूजा इसकी,
श्याम मेरे हाथों से,
थामे मोरछड़ी,
तेरा दीदार हो जाए,
लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा,
बेड़ा पार हो जाए ॥

काम अटके जो तेरा,
कभी जो नैया भटके,
अगर जो गाड़ी तेरी,
खाये ‘बनवारी’ झटके,
लेकर मोरछड़ी लीले,
असवार हो जाए,
लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा,
बेड़ा पार हो जाए ॥

आज तेरे भक्तों पे दया,
सरकार हो जाए,
लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा,
बेड़ा पार हो जाए

भजन – मुझे अपना बना लो श्याम लिरिक्स

मुझे अपना बना लो श्याम |
बेटी कह बुला लो श्याम |
में तेरी हु बता दे तू , गले फिर से लगा ले तू |
मुझे अपना बना लो श्याम……..|
ओ श्याम , मेरे श्याम , ओ श्याम , मेरे श्याम | – 2

तेरे दर्शन को सांवरिया , मेरी पलके तरसती हे | – 2
तेरी यादो के आँगन में , कितना ये बरसती हे |
आकर प्यास बुझा देना , गोदी में सुला लेना | -2
में तेरी हु बता दे तू , गले फिर से लगा ले तू |
ओ श्याम , मेरे श्याम , ओ श्याम , मेरे श्याम | – 2

मेरे मन के मंदिर में , बसी तेरी ही मूरत हे | -2
दुनिया के नजारो से वो लगती खूबसूरत हे |
तेरी सेवा मेरा जीवन , तेरी पूजा मेरा अर्पण | -2
में तेरी हु बता दे तू , गले फिर से लगा ले तू |
ओ श्याम , मेरे श्याम , ओ श्याम , मेरे श्याम | – 2

सुना हे मेने सांवरिया , तू हारो का सहारा हे | -2
डूब रही मेरी कश्ती , मिला ना कोई किनारा हे |
मांझी बन के आ जाना , साहिल से मिला जाना | -2
में तेरी हु बता दे तू , गले फिर से लगा ले तू |
ओ श्याम , मेरे श्याम , ओ श्याम , मेरे श्याम | – 2

गमो की काली बदरी श्याम , अरचू के सिर मंडराए | – 2
गर्दिशो की आंधी में , हौसला टूट ना जाए |
सम्भालो तुम मुझे भगवन , थमा दो अपना अब दामन | -2
में तेरी हु बता दे तू , गले फिर से लगा ले तू |
ओ श्याम , मेरे श्याम , ओ श्याम , मेरे श्याम | – 2

मुझे अपना बना लो श्याम |
बेटी कह बुला लो श्याम |
में तेरी हु बता दे तू , गले फिर से लगा ले तू |
मुझे अपना बना लो श्याम
ओ श्याम , मेरे श्याम , ओ श्याम , मेरे श्याम | – 3

तू किरपा कर बाबा,
कीर्तन करवाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

मैं भाई भतीजो के,
कुरते सिलवाऊंगा,
और बहन बेटियों के,
गहने बनवाऊंगा,
इत्तर की खुशबु से,
ये घर महकाऊँगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

मैं फूलों से बाबा,
श्रृंगार कराऊंगा,
तेरे खातिर सांवरिया,
छप्पन भोग बनाऊंगा,
मैं एक एक करके,
हाथों से खिलाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

मैंने जो पाया है,
सब तुझसे पाया है,
मैं जहाँ खड़ा हूँ आज,
प्रभु तेरी माया है,
जग खुद पे लुटाता है,
मैं तेरे खातिर लुटा दूंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

ऐसी किरपा करना,
तेरा कीर्तन कराता रहूं,
तेरे भजनो से बाबा,
तुझको मैं रिझाता रहूं,
‘कन्हैया मित्तल’ को,
कीर्तन में बुलाऊंगा,
सब भजन प्रवाहको को,
कीर्तन में बुलाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

तू किरपा कर बाबा,
कीर्तन करवाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

तू किरपा कर बाबा,
कीर्तन करवाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा,
इतिहास बना दूँगा ||

तू क्यूँ घबराता है,
तेरा श्याम से नाता है,
जब मालिक है सिर पे,
क्यों जी को जलाता है,
तू क्यूँ घबराता हैं,
तेरा श्याम से नाता है ||

तू देख विनय करके,
तेरी लाज बचाएगा,
तू जब भी बुलाएगा,
हर बार ये आएगा,
अपने प्रेमी को दुखी,
यह देख ना पाता है,
जब मालिक है सिर पे,
क्यों जी को जलता है,
तू क्यूँ घबराता हैं,
तेरा श्याम से नाता है ||

जब कुछ ना दिखाई दे,
तू श्याम का ध्यान लगा,
मेरा श्याम सहारा है,
मन में विश्वास जगा,
जब श्याम कृपा होती,
रस्ता मिल जाता है,
जब मालिक है सिर पे,
क्यों जी को जलता है,
तू क्यूँ घबराता हैं,
तेरा श्याम से नाता है ||

तेरी हर मुश्किल को,
चुटकी में यह हल करदे,
कोई दाव चलाए तो,
ये झट से विफल कर दे,
कोई ना जान सके,
किस रूप में आता है,
जब मालिक है सिर पे,
क्यों जी को जलता है,
तू क्यूँ घबराता हैं,
तेरा श्याम से नाता है ||

जब पड़ती ज़रूरत है,
यह आता तब तब है,
‘बिन्नु’ का ये अनुभव है,
यहाँ सब कुछ संभव है,
मेरे श्याम की लीला को,
कोई समझ ना पाता है,
जब मालिक है सिर पे,
क्यों जी को जलता है,
तू क्यूँ घबराता हैं,
तेरा श्याम से नाता है ||

तू क्यूँ घबराता है,
तेरा श्याम से नाता है,
जब मालिक है सिर पे,
क्यों जी को जलाता है,
तू क्यूँ घबराता हैं,
तेरा श्याम से नाता है ||

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ,
मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम,
तुम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है ||

मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता,
बिन बोले भगतों की बिगड़ी बनाता,
बिन बोले भगतों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है,​
ना कोई​ ​और सहारा हैं,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है ||

तुमसे ही जीवन​​ मेरा,
​ओ ​मेरे बाबा,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो​,​
तो साँसे चलती है,
मुझे समझ ना आता है​,​
मेरी क्या ग़लती है,​
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है ||

परिवार मेरा​ तेरे गुण है गाता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
उन्हें तुझपे भरोसा है,
तूने पला पोसा हैं ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है ||

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ,
मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम,
तुम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा हैं,
जीतूंगा एक दिन,
मेरा दिल ये कहता है ||

मुझे अपने रंग मे रंग दे,
मेरे यार सांवरे,
दिल दिवाना है आपका,
दिलदार सांवरे ||

मुझे ऐसे रंग में रंग दे,
उतरे ना जनम जनम तक,
नाम तुम्हारा कान्हा,
लिखदे तू सारे बदन पर,
मुझे अपना बना के…,
मुझे अपना बना के देखो,
इक बार सांवरे,
दिल दिवाना हैं आपका,
दिलदार सांवरे ||

भव सागर में मोहन तू,
बस माझी बनकर आना,
भटकु मैं इधर उधर तो,
प्रभु मुरली मधुर बजाना,
मेरी जीवन नैया ले जा…
मेरी जीवन नैया ले जा,
उस पार सांवरे,
दिल दिवाना हैं आपका,
दिलदार सांवरे ||

प्रभु प्रीत लगाना ऐसी,
निभ जाए मरते दम तक,
इसके अलावा तुमसे,
माँगा ना कुछ भी अबतक,
बनवारी तुम बिन जीना…
बनवारी तुम बिन जीना,
बेकार सांवरे,
दिल दिवाना हैं आपका,
दिलदार सांवरे ||

मुझे अपने रंग मे रंग दे,
मुझे अपने रंग मे रंग दे,
मेरे यार सांवरे,
दिल दिवाना हैं आपका,
दिलदार सांवरे ||


#khatu #khatushyam #ranu #sen #ranusen #khatushyamkebhagan #bhagan #bhagankhatuke
#shyambhagan #shyam #shyamkediwane














khatu wale shyam 
Ringus ke baba khatu shyam baba
#ringus @ringus #khatushyamringus





Comments

NavneetJain2586
Warmly Welcome all of Valuable Visitors I thank all of you for give your valuable time to my Blogger, Youtube Channel NavneetJain2586 for visit. I want to solve the problem of all my visitors. Please give your valuable suggestion I am a person who protect life of every person & their property i give Insurance cover to people who is care self and their family. I will provide my best all types of Services like Mediclaim Insurance, Two wheeler, Four wheeler Motor Vehicle Insurance, Health Insurance, Personal Accident Insurance, Fire Insurance, Shopkeeper Insurance etc. I will Also provide my best all types of accounting Services like Free advice for Accounting, Taxation, GST, Income Tax. If you have any query you can Contact Me on +917014861709 (Navneet Jain). Subscribe on YouTube Channel :- NavneetJain2586 Thanks ones again to all my Lovely Visitor.